उदुमालपेट तमिलनाडु राज्य के कोयंबटूर जिले में स्थित, उदुमालपेट नामक ताल्लुके का मुख्य केंद्र है (स्थिति : १०� ३६� उ.अ. और ७७� १५� पू.दे.)। इस ताल्लुके में उदुमालपेट ही एक नगर है; इसके अतिरिक्त ८६ गाँव है। यह नगर मैदानी तथा पहाड़ी दोनों क्षेत्रों की सेवा करता है, अत: यहाँ अनाज तथा लकड़ी की प्रसिद्ध मंडियाँ हैं। नगर में कपास का भी व्यापार होता है। यहाँ के निवास अधिकतर व्यापारी वर्ग के हैं, जिनमें कमाटी, नाटुकोट्टाई, चेट्टी तथा मुसलमान मुख्य हैं। (ह.ह.सिं.)