उडिपि नवीन कर्नाटक राज्य के कन्नड जिले में (पहले मद्रांस प्रांत में) उडिपि तालुके का प्रमुख नगर है (स्थिति १३२१ उ.अ.एवं ७४४५ पू.दे.)। यहाँ भारतप्रसिद्ध कृष्णमंदिर है जिसके संस्थापक १३ वीं सदी के प्रसिद्ध वेष्णव सुधारक श्री माधवाचार्य माने जाते हैं। यहाँ आठ प्राचीन मठ हैं। परियाय नामक प्रसिद्ध पर्व पर प्रत्येक दूसरे वर्ष जनवरो में यहाँ धूमधाम रहती है। (का.ना.सिं.)