उजलीवरण गुजरात की एक जाति। इस जाति के लोग प्राय: नगरों में रहते हैं और इनमें ब्राह्मण, बनिए, राजपूत, कारीगर, भाट, कुनबी आदि होते हैं। कुनबी अक्सर खेती का धंधा करते हैं। काली ब्रहवालों से उजलीवरण पृथक हैं, पर कोलियों के साथ इनके विवाहादि संबंध होते हैं। ये स्मार्त हैं और वर्णव्यवस्था में विश्वास रखते हैं। विधवाविवाह इनके यहाँ अवैध है और ये लगभग सभी हिंदू देवी देवताओं की पूजा करते हैं। (कै.चं.श.)