ईथेलबटर् इंग्लैंड के प्रसिद्ध प्राचीन लेखक बीड ने इयोरमेनृक के बेटे केंट के राजा ईथेलबर्ट का उल्लेख किया है। ईथेलबर्ट ५०७ ई. में गद्दी पर बैठा और संभवत: हंबर तक उसके राज्य का विस्तार था। इस अंग्रेज राजा का महत्व इंग्लैंड में इसके शासनकाल में ईसाई धर्म के प्रचार से है। पेरिस की राजकुमारी ईसाई बेर्ता से उसने विवाह किया और उसी के प्रभाव से ५९७ में जब ओगस्तीन थैनेट में उतरा तब राजा ने उसके प्रति सहिष्णुता का बर्ताव किया और उसका उपदेश सुनकर स्वयं ईसाई हो गया। एक दूसरा ईथेलबर्ट ईथेलबाल्ड का बेटा, पश्चिमी सैक्सनों का भी राजा था, जो केंट की गद्दी पर ८६५ ई. में बैठा। उसे भी एक जमाने तक डेनों से युद्ध करना पड़ा था।
(ओं.ना.उ.)