हैलमाहेरा द्वीप (Halmahera) स्थिति : २ १४ उ. से ० ५६ द. अ. एवं १२७ २१ पू. से १२८ ५३ पू. दे.। हिंदेशिया में मलक्का द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है। क्षेत्रफल १७५८७ वर्ग किमी हैं। हैलमाहेरा द्वीप सेलेवीज के २४० किमी पूर्व में मलक्का जलमार्ग के उस पार है। इसमें ४ प्रायद्वीप हैं। सबसे बड़ा प्रायद्वीप १६० किमी लंबा एवं ६४ किमी चौड़ा है। ये द्वीप ३ बड़ी एवं गहरी खाड़ियों द्वारा एक दूसरे से अलग हैं। इस द्वीप का अधिकांश भाग जंगलों एवं पहाड़ियों से ढका हुआ है। कई सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत यहाँ हैं। तटीय मैदान बहुत ही सँकरा है। हैलमाहेरा की मुख्य उपज जायफर (Nutmeg), आयरनवुड (Ironwood) रेज़िन, सागू; धान, तंबाकू एवं नारियल हैं।

द्वितीय विश्वयुद्धकाल में हैलमाहेरा जापानी हवाई अड्डा था। १९४४ ई. में बमवर्षा द्वारा बुरी तरह नष्ट हो गया था। यह ब्रिटेन एवं हालैंड के अधिकार में रह चुका है। डचों ने १९४९ ई. में इसे हिंदेशिया को सौंप दिया। इसे जिलोला द्वीप भी कहते हैं। (राजेंद्र प्रसाद सिंह)