हैरो इंग्लैंड में लंदन १८ किमी उत्तर पश्चिम में मिडलसेक्स काउंटी में एक आवासीय क्षेत्र है जिसका क्षेत्रफल ५१ वर्ग किमी एवं जनसंख्या २,०८,९६ (१९६१) है। यहाँ फोटोग्राफी, मुद्रण एवं चश्मा काँच से सबंधित उद्योग धंधे हैं। य नगर हैरो नामक पब्लिक विद्यालय के लिए प्रसिद्ध है। इस विद्यालय की स्थापना १५७१ ई. में हुई थी। इसके स्नातकों में अनेक सुप्रसिद्ध राजनीतिज्ञ हुए हैं जिनमें भारत प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू भी एक थे। (राजेंद्र प्रसाद सिंह.)