हैंगकाऊ खाड़ी चीन के चेकियांग प्रांत में हैंगकाऊ नगर के पूर्व में १६० किमी लंबी एवं ११२ किमी चौड़ी खाड़ी है। यह पूर्वी चीन सागर का प्रवेश द्वारा (inlet) है तो तिएनतांग नदी के ज्वार मुहाने (Estuary) का निर्माण करता है। इस खाड़ी के किनारे समुद्री दीवारों से सुरक्षित हैपेन, हैनिंग, सियाओशान, त्जेकी और सिनहाई हैं। इससे कुछ दूरी पर चूसान द्वीप स्थित है। हैंगकाऊ की खाड़ी दर्शनीय ज्वारभाटों के लिए प्रसिद्ध है। इन्हें 'हैंगकाऊ बोर' के नाम से जानते हैं। इनका दृश्य हैंनिंग से बहुत ही आकर्षक दिखलाई देता है। बोर एवं धारा की तेजी तथा उथले पानी के कारण यह खाड़ी जलयानों के आवागमन के लिए उपयुक्त नहीं है।श्श् (राजेंद्र प्रसाद सिंह)