हेनरी षष्ठ (११६५-११९७) फ्रेडरिक बारबरोसा का पुत्र हेनरी षष्ठ ११९० ई. में जर्मनी की राजा हुआ। ११९१ में रोम में उसे सम्राट् की उपाधि मिली। सिसली की राजकुमारी कांसटेंस से विवाह किया। उसका सूक्ष्म शासन इटली के सतत युद्धों से पूर्ण है। जर्मनी में उसने शांति स्थापित की। हेनरी का प्रमुख उद्देश्य साम्राज्यवादी व्यवस्था को वंशानुगत कर देना था किंतु राजाओं एवं पोप के विरोध के कारण उसकी महत्वाकांक्षा असफल रही। ११९७ ई. में मेसिना में उसकी मृत्यु हो गई।