हेनरी पंचम (१०८१-११२५) हेनरी चतुर्थ का द्वितीय पुत्र हेनरी पंचम जर्मन सम्राट् था। १०९९ ई. में वह जर्मनी का सम्राट् निर्वाचित हुआ था। ११०४ ई. में उसने पिता के विरुद्ध विद्रोह किया और उसे अपदस्थ कर उत्तराधिकारी हुआ। इंग्लैंड के हेनरी प्रथम की पुत्री मैटिल्डा से उसने विवाह किया। ११११ ई. में सम्राट् के रूप में उसका राजतिलक हुआ। यद्यपि उसे पोप की सहायता से राज्य मिला था फिर भी वह अभिषेक के प्रश्न पर पोप से संघर्ष करता रहा जब तक ११२२ ई. में समझौता नहीं हो गया। जर्मनी में उसकी केंद्रीकरण की नीति के कारण सैक्सनी और राइनलैंड में विद्रोह हुए। कुल सफलताओं के उपरांत वह १११५ ई. में हारा। १११८ ई. में वह बहिष्कृत किया गया। जर्मनी वापस लौटने पर उसने शांति स्थापित की। ११२४ ई. में फ्रांस के लुई षष्ठ के विरुद्ध एक सैनिक टुकड़ी भेजी। ११२५ ई. में हेनरी यूट्रेक्ट में नि:संतान मर गया।