हेनरी चतुर्थ (फ्रांस) (१५५३-१६१०) बूरबान के ऐंथनी तथा जीन डी एलब्रेट का तृतीय पुत्र हेनरी चतुर्थ फ्रांस और नेवार का राजा था। वह ह्युगेनॉट दल का नेता बना तथा फ्रांस के धार्मिक युद्धों में प्रमुख स्थान (१५९४ ई.) प्राप्त किया। १५७२ ई. में माग्रेंट से विवाह किया। हेनरी तृतीय की मृत्यु पर १५८९ ई. में फ्रांस का राजा हुआ। इसने युद्ध को जारी रखा तथा १५९० में ईव्री (lvery) की विजय प्राप्त की किंतु पेरिस को लेने में असफल रहा। ईडिक्ट ऑव नैंट्स (१५९८) ने धार्मिक प्रश्नों का निपटारा ह्यूगेनोंट्स को सविधाएँ देकर किया। हेनरी ने सामंतों का दमन कर राजकीय शक्ति को पुन: स्थापित किया। अपने मंत्री सली की सहायता से उसने आर्थिक व्यवस्था का संगठन किया। कृषि का विकास किया, सड़कें और नहरें बनवाई, व्यापार और जलशक्ति को प्रोत्साहन दिया तथा भारत और उत्तरी अमरीका में उपनिवेश स्थापित किए। उसकी वैदेशिक नीति ब्रिटिश मैत्री पर आधारित थी। हेनरी का १६१० ई. में एक धर्मांध के द्वारा वध हुआ।

सं. ग्रं - पी. एफ. विलर्ट : हेनरी ऑव ऑव नेवार; एच. डी. सिविक: हेनरी ऑव नैवार।