हेनरी पष्ठ (१४२१-१४७१) हेनरी पंचम का एकमात्र पुत्र तथा इंग्लैंड का राजा था। अपने राज्याभिषेक पर १४२२ ई. में वह केवल नौ महीने का था। उसे चाचा ड्यूक ऑव बेडफर्ड ने संरक्षक के रूप में काम किया। शतवर्षीय युद्ध जोन ऑव आर्क के आविर्भाव तक सफलतापूर्वक चलता रहा। १४५३ ई. तक कैले को छोड़कर फ्रांस में ब्रिटेन के सारे प्रदेश अंग्रेजों के हाथ से निकल गए थे। हेनरी ने ऐंजू की मार्गरट से १४४५ ई. में विवाह किया। १४५३ ई. में वह अशक्त हो गया। उसके उपरांत हाउस ऑव लैंकैस्टर तथा यॉर्क विजयों के उपरांत हेनरी १४७० ई. तक कारागार में रहा। वह कुछ समय के लिए गद्दी पर आया परंतु १४७१ ई. में उसका वध कर दिया गया। हेनरी पवित्र, विद्वान् किंतु दुर्बल शासक था। उसने १४४० ई. में ईटन की तथा १४४१ ई. में किंग्स कॉलेज, कैंब्रिज की स्थापना की।

सं. ग्रं. - जे. गायर्डनर : हाउसेज़ ऑव लैकैस्टर ऐंड यॉर्क; एफ. ए. गैसक्वेट : द रिलिजस लाइफ़ ऑव हेनरी।