हेनरी पंचम (१३८७-१४२२) इंग्लैंड का राजा तथा हेनरी चतुर्थ का ज्येष्ठ पुत्र था। १४१३ ई. में गद्दी पर बैठा। उसके दो उद्देश्य थे - प्रथम, लॉलार्डस का दमन करके चर्च के अधिकार को पुष्ट करना तथा द्वितीय, विदेशी विजयों द्वारा यश प्राप्त करना। उसने फ्रांस से शतवर्षीय युद्ध फिर से छेड़ा तथा १४१५ ई. में ऐंजिनकोर्ट की गौरवशाली विजय प्राप्त कर नॉरमंडी ले लिया। १४२० की ट्रायज़ (Troyes) की संधि ने युद्ध में अंग्रेजी सफलता का उच्चतम बिंदु प्रदर्शित कर दिया। फ्रांस में हेनरीश् का तृतीय मोर्चा उसकी आकस्मिक मृत्यु के कारण अधूरा ही रह गया।

सं. ग्रं.- सी. एल. किंग्सफर्ड : हेनरी; आर. बी. भावत : हेनरी; जे. एच. वाइली ऐंड डबल्यू. एफ़ वाफ़ 'द रेन ऑव हेनरी।