हेनरी चतुर्थ (१३६७-१४१३) एडवर्ड तृतीय के चौथे पुत्र जॉन अॅव गॉण्ट का पुत्र तथा लंकास्टर वंश का प्रथम व्यक्ति हेनरी चतुर्थ इंग्लैंड का राजा था। वह १३९९ ई. में गद्दी पर बैठा। उसने वेल्स तथा नौर्थबंरलैंड के विद्रोहों को दबया। पार्लियामेंट के पक्ष के ही कारण उसने गद्दी प्राप्त की थी अतएव उसने पूरे शासन में वैधानिक व्यवस्था का ही निर्वाह किया। पादरियों का समर्थन प्राप्त करने के लिए इसने विक्लिफ के अनुयायोिं का दमन किया और कुछ को जीवित जला दिया। स्कॉटलैंड के राजा जेम्स (तत्पश्चात् जेम्स प्रथम) को बंदी किया तथा इंग्लैंड के कारागार में १८ वर्षों तक रखा। हेनरी संगीतप्रेमी तथा कट्टरपंथी था।

सं. ग्रं. - जे. एच. वाइली : हिस्टरी ऑव इंग्लैंड अंडर हेनरी फोर्थ; जे. एच. फ्लेमिंग : 'इंग्लैंड अंडर द लैंकैस्ट्रियन्स;' केंब्रिज मेडीवल हिस्टरी, वॉल्यूम VII