हेनरी तृतीय (१२०७-७२) - राजा जॉन का ज्येष्ठ पुत्र और इंग्लैंउ का शासक था। १२१६ ई. में सिंहासनारूढ़ हुआ। उसके दीर्घ शासन में साइमन डी. माँटफ़ोर्ट के नेतृत्व में सामंतों का असंतोष फैला और १२५८ ई. के 'प्राविज़न्ज़ ऑव ऑक्सफोर्ड' द्वारा राजा की शक्तियों पर नियंत्रण लागू किया गया। राजा तथा माँटफोर्ट की अध्यक्षता में लोकप्रिय दल के बीच गृहयुद्ध छिड़ा जिसका अंत राजा की पराजय में हुआ। माँटफोर्ट ने नगरों तथा बरोज़ (Boroughs) के प्रतिनिधियों की एक नई संसद् बुलाकर 'हाउस ऑव कामंस' की स्थापना ही। हेनरी के कुशासन में इंग्लैंड को अत्यधिक करों के कारण कष्ट था।
सं. ग्रं. - के. नौरगेट : माइनौरिटी ऑव हेनरी III ; एच. डब्ल्यू. सी. डेविस : 'इंग्लैंड अंडर द नॉरमन्स ऐंड ऐंजेविग्स।'