हेनरी प्रथम (१०६८-११३५) नॉर्मन वंश का इंग्लैंड का राजा था तथा विजयी विलियम का कनिष्ठ पुत्र था। ११०० ई. में उसने शासन ग्रहण किया क्योंकि उसका बड़ा भाई रॉबर्ट पवित्र स्थलों में मोर्चा लेने के कारण अनुपस्थित था। उसने रॉबर्ट को ११०६ ई. में टिंचेब्रे (Tinchebrai) में हराकर नॉरमंडी को अपने शासन में ले लिया तथा कैंटरबरी के आर्कबिशप ऐंसेल्म (Anselm) से अभिषेक के प्रश्न पर झगड़ा किया जिसमें उसे लज्जित होना पड़ा। उसके प्रशासकीय तथा वैधानिक सुधार उसे 'न्याय के शेर' की उपाधि दिलाने में सहायक हुए। स्कॉटलैंड के शासन की लड़की मेटिल्डा से विवाह किया तथा इस विवाह से एकमात्र पुत्र जल में डुबो दिया गया (११०० ई.)। हेनरी बुद्धिमान् तथा शक्तिशाली राजा सिद्ध हुआ।
सं. ग्रं. - के. नॉरगेट : इंग्लैंड अंडर द ऐजेविन किंग्स; एच. डब्ल्यू. सी. डेविस। इंग्लैंड अंडर द नॉर्मन्स ऐंड ऐंजेविंस।