हुबली स्थिति : १५ २० उ. अ. तथा ७५ पू. दे.। यह नगर भारत गणराज्य के मैसूर राज्य में धारवाड़ जिले में है। यह धारवाड़ नगर से २४ किमी दक्षिण पूर्व में स्थित है और दक्षिणी रेलवे का जंकशन है। यह कपास, अनाज, नमक, ताँबे के बरतन, साबुन एवं खाद के व्यापार का प्रमुख केंद्र है। नगर में सूत कातने, कपास ओटने और गाँठ बाँधने के कारखाने हैं। यहाँ रेलवे का वर्कशाप तथा वस्त्र बुनने की मिल है। यहाँ सेना की छावनी है। नगर की जनसंख्या १,७१,३२६ (१९६१) है। (अजितनारायण मेहरोत्रा)