हुगली पश्चिमी बंगाल का एक जिला है जो २२� ३६� से २३� १४� उ. अ. तथा ८७� ३०� से ८८� ३०� पू. दे. रेखाओं के बीच फैला है। इसके उत्तर में बर्दवान, दक्षिण में हावड़ा तथा पश्चिम में मिदनापुर एव बाँकुड़ा जिले हैं। पूरब में हुगली नदी इसकी सीमा निर्धारित करती है। इस जिले का क्षेत्रफल ३११३ वर्ग किमी एवं जनसंख्या २२,३१,४१८ (१९६१) है। हुगली, दामोदर तथा रूपनारायण इस जिले की प्रमुख हैं। नदियों के बीच विस्तृत जलमग्न क्षेत्र मिलते हैं। डानकुनी, शांति तथा दलकी उल्लेखनीय दलदली क्षेत्र हैं। इस जिल में प्रधानत: धान की खेती होती है। यह जिला उघोग के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। हुगली, चंदरनग तथा सिरामपुर मुख्य नगर हैं।
हुगली नगर २२� ५५� उ. एवं ८८� २४� पू. दे. पर बसा है। हुगली चिनसुरा की कुल जनसंख्या ८३,१०४ (१९६१) है। (जंगीर सिंह)