हापुड़ स्थिति : २८ ४२ उ. अ. तथा ७७ ४७ पू. दे.। यह नगर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ जिले में मेरठ नगर से २८ किमी दक्षिण में बुलंदशहर जानेवाली पक्की सड़क पर स्थित है। ऐसा कहा जाता है, इस नगर की स्थापना १०वीं शताब्दी में हुई थी। १८वीं शताब्दी के अंत में सिंधिया ने अपने फ्रंासीसी जनरल पेरो (Perron) को जागीर के रूप में इस नगर को दे दिया था। नगर की चहारदीवारी तथा खाई नष्टभ्रष्ट हो गई है, पर पाँच प्रवेशद्वारों के नाम रह गए हैं। चीनी, अनाज, कपास, इमारत लकड़ी, बाँस और पीतल के बरतनों के व्यापार का यह प्रमुख केंद्र है। नगर की जनसंया ५५,२२८ (१९६१) है।

(अजितनारायण मेहरोत्रा)