हानोवर (Hannover) स्थिति : ५२� २३� उ. अ. तथा ९� ४३� पू. दे.। यह पश्चिमी जर्मनी के बड़े नगरों में से एक है और उत्तर सागर के ब्रीमेन बंदरगाह से ९६ किमी दूर लाइने तथा इमे (Ihme) नदियों एवं मिटेलैंड नहर के संगम पर स्थित है। यहाँ लोहे, रासायनिक पदार्थों तंबाकू, सिगरेट तथा यंत्र बनाने के कारखाने हैं। हानोवर शिक्षा का केंद्र भी है। तकनीकी तथा पशुचिकित्सा विद्यालय यहाँ की प्रमुख शिक्षण संस्थाएँ हैं। व्यापारिक केंद्र होने के नाते यह सड़क, रेलमार्ग एवं जलमार्ग का संगम स्थल है। यहाँ के नागरिक विशुद्ध जर्मन भाषा बोलने के लिए प्रसिद्ध हैं। यह नगर प्रसिद्ध खगोलज्ञ विलयम हर्शेल तथा प्रसिद्ध दार्शनिक लाइप्निट्स (Leibnitz) का जन्म स्थान है। द्वितीय विश्वयुद्ध में इस नगर पर अनेक बार बम गिराए गए जिसके कारण यहाँ के अनेक प्राचीन भवन एवं कई बड़े उद्योग नष्ट हो गए थे। यह लोअर सैक्सनि (lower Saxony) की राजधानी है तथा यहाँ की जनसंख्या ५,७४,७०० (१९६१) है। ( अजितनारायण मेहरोत्रा)