हाथरस (भारत) स्थिति : २७� ३६� उ. अ. तथा ७८� ४� पू. दे.। यह नगर उत्तर प्रदेश राज्य के अलीगढ़ जिले में आगरा नगर से ४६ किमी उत्तर में स्थित है। यह प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। १८वीं शताब्दी में नगर जाट सरदार के अधिकार में था जिसके किले के भग्नावशेष अभी भी नगर के पूर्वी किनारे पर हैं। नगर की जनसंख्या ६४,०४५ (१९६१) है। यहाँ लोहे के सामान कैंची, चाकू, घी आदि का व्यापार होता है। (अजितनारायण मेहरोत्रा)