हॉकाइडो (Hokkaido) स्थिति : ४३� ३०� उ. अ. तथा १४३� ०� पू. दे.। यह द्वीप जापान के बड़े द्वीपों में दूसरा स्थान रखता है। इस द्वीप का क्षेत्रफल ८७५०० किमी है और यह हॉनशू से त्सुगारु (Tsugaru) जलसंयोजी द्वारा पृथक् हो गया है। यह उत्तर में सोया जलसंयोजी द्वारा सैकलीन (Sakhalin) द्वीप से तथा नेमुरो संयोजी द्वारा कूरील द्वीपसमूहों से पृथक् हो गया है। सैकलीन का दक्षिणी अर्धभाग और कूरील द्वीप सोवियत रूस के अधिकार में है अत: प्रतिरक्षा की दृष्टि से हॉकाइडो जापान के लिए महत्वपूर्ण है।
यह द्वीप जापान के मुख्य द्वीपों में सबस कम विकसित है। धान और फलों की खेती, मछली पकड़ना, कोयला खनन तथा जंगल से वन्य सामग्री एकत्र करना यहाँ के प्रमुख उद्योग हैं। पशुपालन और दुग्धव्यवसाय में भी इस द्वीप का जापान में प्रमुख स्थान है। सापोरो तथा हाकोडाटे यहाँ के प्रमुख नगर हैं। द्वीप के दक्षिणी सिरे पर स्थित हाकोडाटे हॉनशू द्वीप से संचार का केंद्र है। यहाँ की जनसंख्या ४६,७२,५९९ (१९५४) है। (अजितनारायण मेहरोत्रा)