हाउड़ा (हाबड़ा) यह पश्चिमी बंगाल (भारत) का एक जिला है जो २२� १३� से २२� ४७� उ. अ. एवं ८७� ५१� से ८८� २२� पू. दे. रेखाओं के बीच फैला है। इसका क्षेत्रफल १४७२ वर्ग किमी है। जनसंख्या २०,३८,४७७ (१९६१) है। उत्तर एवं दक्षिण में हुगली तथा मिदनापुर जिले हैं। इसकी पूर्वी तथा पश्चिमी सीमाएँ क्रमश: हुगली एवं रूपनारायन नदियाँ हैं। दामोदर नदी इस जिले के बीचोबीच बहती है। काना दामोदर तथा सरस्वती अन्य नदियाँ हैं। नदियों के बीच नीची दलदली भूमि मिलती है। राजापुर दलदल सबसे विस्तृत है। वर्षा सामान्यत: १४५ सेमी है। धान मुख्य फसल है पर गेहूँ, जौ, मकई तथा जूट भी उपजाए जाते हैं।
इस जिले का प्रमुख नगर हाबड़ा है। कलकत्ता के सामने हुगली नदी के किनारे ११ किमी की लंबाई में बसा है। इसके अंतर्गत सिबपुर, घुसुरी, सलखिया तथा रामकृष्णपुर उपनगर सम्मिलित हैं। जनसंख्या ५,१२,५९८ (१९६१) है। यह पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी रेलों का जंकशन तथा कलकत्ता का प्रमुख स्टेशन है। यह हाबड़ा पुल द्वारा कलकत्ता से संबद्ध है। (जंगीर सिंह)