हवाना स्थिति २३ ०२ उ. अ. तथा ८२ २९ प. दे.। यह क्यूबा गणतंत्र की राजधानी एवं पश्चिमी द्वीपसमूह का सर्वप्रमुख व्यापारिक केंद्र है जो क्यूबा द्वीप के उत्तरी पश्चिमी तट पर स्थित है। यह संसार के अच्छे पोताश्रयों में से एक है। इस सुरक्षित पोताश्रय तक बड़े बड़े जहाज चले आते हैं। देश का आयात तथा निर्यात का श्भाग इस बंदरगाह से होता है। निर्यात की मुख्य वस्तुएँ चीनी, तंबाकू, सिगार एवं सिगरेट हैं। खाद्य और वस्त्र का प्रमुख आयात होता है। संसार के प्रत्येक देश के जलयान यहाँ आते हैं। हवाना रेल, सड़क, वायु एवं जलमार्गों का महत्वपूर्ण केंद्र है। अनेक देशों और द्वीपों को नियमित रूप से जलयान यहाँ से जाते हैं। यहीं बाईं ओर प्रकाशगृह तथा दाईं और श्वेत प्रवालीय चूना पत्थर द्वारा निर्मित पेज़ियो द मारटी (Pasco De Marti) या प्रादो (Prado) है। पश्चिमी उपकूल पर मालेकान (Malecon) स्थित है जहाँ अब आधुनिक सरकारी भवनों तथा चौड़ी सड़कों का निर्माण किया गया है। मेन पार्क, राष्ट्रपति का प्रासाद, राष्ट्रीय कांग्रेस भवन एवं राष्ट्र का सर्वोच्च न्यायालय दर्शनीय स्थल हैं। पुराने भवनों में ला फ्यूर्जा (La Furerja) बड़ा गिरजाघर एवं सांता क्लेरा (Santa Clara) उल्लेखनीय हैं। सांता क्लेरा को सरकार ने १९२८ ई. में खरीद लिया, अब इसमें सार्वजनिक निर्माण मंत्रालय है। हवाना में विश्वविद्यालय, 'सोसियाडैड इकानामिका' नामक संस्थान एवं राष्ट्रीय ग्रंथासागर हैं जो पर्यटकों के लिए आकर्षण हैं।

२. प्रदेश का क्षेत्रफल ८२५० वर्ग किमी एवं जनसंख्या १५,३८ ८०३ (१९६१) थी। जनसंख्या का घनत्व प्रति वर्गमील ४८५ व्यक्ति हैं।

(राजेंद्र प्रसाद सिंह)