हजारीबाग बिहार का एक जिला है जिसका विस्तार २३ २४ से २४ ४९ उ. अ. तक तथा ८४ २७ से ८६ ३४ पू. दे. तक है। इसके उत्तर में गया तथा मुंगेर, दक्षिण में राँची, पूरब में धनबाद तथा पश्चिम में फ्लामू जिले हैं। इस जिले का क्षेत्रफल ७०१६ वर्ग मील एवं जनसंख्या २३,९६,४११ (१९६१) है। धरातल पठारी है जिसकी ऊँचाई १३०० फुट से लेकर २००० फुट है। यहाँ नाथ की पहाड़ी (४४८० फुट) सबसे ऊँची है। दामोदर तथा उसकी सहायक बराकर प्रमुख नदियाँ हैं। इस जिले में धान और मरुई की खेती होती है परंतु खेती से अधिक महत्वपूर्ण यहाँ जंगल की लकड़ियाँ कोयला, अभ्रक, आदि खनिज पदार्थ हैं। यहाँ का नेशनल पार्क दर्शनीय है।

हजारीबाग नगर जिले का प्रमुख केंद्र है। इस नगर की जनसंख्या ४०,९५८ (१९६१) है। यहाँ बिहार का एक सेंट्रल जेल है। यह नगर सड़कों द्वारा राँची आदि अन्य नगरों से संबद्ध है तथा हजारीबाग रोड स्टेशन से ३३ किमी दूर है। (जंगीर सिंह)