स्टिफेंसन, राबर्ट (सन् १८०९-५९) अंग्रेज इंजीनियर, जॉर्ज स्टिफेंसन, प्रथम रेल इंजन के निर्माणकर्ता, के पुत्र थे। निउकासल नगर और एडिनबरा विश्वविद्यालय में काम करना आरंभ किया जिसमें प्रथम रेल इंजन, रॉकेट, बा था। बाद में इन्होंने इंग्लैंड तथा विदेश में भी कई रेलों के निर्माण में भाग लिया।
इनकी प्रसिद्धि का कारण इनके द्वारा निर्मित कई अत्युत्तम नलिकाकार (tubular) पुल, जैसे मीनाइ जलडमरूमध्य के आर पार ब्रिटानिया पुल, कॉनवे पुल, विक्टोरिया ब्रिज (मॉण्ट्रियल, कैनाडा में), नील नदी पर दुमयात (dumyat, मिस्र) में दो पुल, आदि हैं। (भगवान दास वर्मा)