सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) संयुक्त राज्य अमरीका के कैलिफोर्निया राज्य का नगर है जो ३७� ४७� उ. अ. तथा १२२� ३०� प. दे. पर स्थित है। इसकी जलवायु भूमध्यसागरीय है। जाड़ा मृदुल होता है और गरमी असह्य नहीं होती। वर्षा २२� के लगभग दिसंबर और मार्च के बीच होती है। नगर के पश्चिम ओर प्रशांत महासागर और पूरब में सैन फ्रांसिस्को की खाड़ी है। लगभग तीन मील लंबे और एक मील चौड़े 'गोल्डेन गेट' नामक मुहाने से, उत्तर से सैनफ्रांसिस्को में प्रवेश होता है। यहाँ ४५० वर्गमील का सुरक्षित जल प्राप्त होता है जिसमें बड़े से बड़े जहाज आ जा सकते हैं। अत: यह बहुत ही सुरक्षित बंदरगाह बन गया है और यहाँ बहुत बड़ी संख्या में व्यापारिक जहाज आते-जाते हैं। खाड़ी में सैन फ्रांसिस्को के समान तीन छोटे-छोटे द्वीप गोह आइलैंड, अल्काट्राज और ऐंजेल आइलैंड हैं। सैन फ्रांसिस्को बड़ा घना बसा हुआ नगर है और ३० राष्ट्रों के निवासी यहाँ बसे हुए हैं। सैन फ्रांसिस्को लगभग ९३ वर्ग मील में फैला हुआ है जिसमें लगभग ४३ वर्ग मील जमीन है। यहाँ लगभग २०० पब्लिक स्कूल, अनेक कालेज और सैन फ्रांसिस्को विश्वविद्यालय है। यहाँ अनेक जनता ग्रंथागार और पार्क हैं। सब धर्मों के लोग यहाँ रहते हैं। यहाँ का प्रमुख उद्योग छपाई और प्रकाशन है। मांस, मछलियाँ, फल, शाक-सब्जी, तेल, खनिज, अनाज आदि बाहर भेजे जाते हैं तथा वस्त्र, जूते और फर्निचरों का निर्माण होता है। यह अन्य नगरों से रेल, बसों और वायुयानों से संबद्ध है।

�