सेनिगैंबिया पश्चिमी अफ्रीका में स्थित सेनेगल गणतंत्र एवं भूतपूर्व फ्रेंच सूडान के लिए यह शब्द प्रयुक्त होता था क्योंकि ये देश सेनेगल एवं गैंबिया नदियों द्वारा सिंचित थे। इन्हीं नदियों के संयोग से सेनिगैंबिया बना है। यह १९०२ ई. में फ्रांस द्वारा स्थापित प्रादेशिक अधीन राज्य (territorial dependency) का भाग था जिसे फ्रांस में सेनिगैंबिया एवं नाइजर राज्यक्षेत्र (territories) के नाम से जाना जाता था (देखें सेनगल गणतंत्र)
(राजेंद्र प्रसाद सिंह)