सेनडाई स्थिति: ३८२१उ. अ. एवं १४१पू. दे.। जापान में उत्तरी हांशू द्वीप के मियागी परफेक्चर में ईशीनोगामी खाड़ी के उत्तरी भाग में टोकियो के १९० मील उत्तर पूर्व स्थित प्रमुख औद्योगिक केंद्र है जहाँ रेशम एवं रेशमी वस्त्र, लाखरंजित पात्र, मिट्टी के बर्तन, सेक एवं शराब का निर्माण होता है। लकड़ी से संबंधित उद्योग-धंधे भी होते हैं। सेनडाई शैक्षणिक केंद्र भी है जहाँ टोहोकू विश्वविद्यालय एवं 'इंडिस्ट्रियल आर्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट' हैं। यह नगर १७वीं शताब्दी शक्तिशाली सामंत दाते मसामुने (Date Masamune) का गढ़ रहा है। सेनडाई का क्षेत्रफल २६ वर्ग मील है तथा इसकी जनसंख्या ४,२५,२५० (१९६९) है। श्(राजेंद्र प्रसाद सिंह)