सेऊल स्थिति: ३७� ३४� : उ. अ. एवं १२७� पू. दे.। दक्षिण कोरिया गणतंत्र की राजधानी हान नदी के किनारे पूसान के २०० मील उत्तर पश्चिम में स्थित है। यह एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं औद्योगिक केंद्र है। पूखान पर्वतों के पादप्रदेश में स्थित इस नगर का दृश्य बहुत ही मनोहर है। प्राचीन नगर ऊँची दीवारों से घिरा हुआ था। इसका आधुनिकीकरण २०वीं शताब्दी के पूर्वार्ध में किया गया। उत्तर पश्चिम में स्थित किंपो इसका हवाई अड्डा है जो चेगुल्पो नामक बंदरगाह से रेलमार्ग द्वारा संबद्ध है। उद्योग-धंधों में रेल, वस्त्र, चर्म एवं शराब उद्योग उल्लेखनीय हैं। सेऊल महत्वपूर्ण शिक्षा के है जहाँ सेऊल विश्वविद्यालय, कंफ्यूशियन (Confusion) संस्थान तथा महिला, चिकित्सा विज्ञान एवं क्रिश्चियन महाविद्यालय हैं। यहाँ रोमन कैथोलिक कैथेड्रल भी है। सेऊल में तीन सुंदर राजप्रासाद हैं जिनमें यी राजवंश द्वारा १४वीं शताब्दी में निर्मित प्रासाद बहुत ही भव्य है। १४६८ ई. में निर्मित एक कांस्य का ढला विशाल घंटा (Bronze Bell Cast) नगर के मध्य में है। अवशिष्ट दीवारों के द्वार वास्तुकला की दृष्टि से उत्कृष्ट हैं। सेऊल १३९३ ई. में कोरिया की राजधानी बना। १९१०-१९४५ ई. तक यह जापानी गवर्नर जनरल का आवास रहा तथा द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद यह संयुक्त राज्य की फौजी कार्रवाई (operation zone) का प्रधान कार्यालय था। १९४८ ई. में यह कोरिया गणतंत्र (दक्षिणी कोरिया) की राजधानी बना।
सेऊल की जनसंख्या ३३,७६,०३० (१९६३) है। (राजेंद्र प्रसाद सिंह.)