सेआरा यह ब्राजील के उत्तर पूर्व में समुद्र तट के किनारे स्थित राज्य है जिसका क्षेत्रफल १४८,०१६ वर्ष किमी एवं जनसंख्या ३३,३७,८५६ (१९६०) है। इसके सँकरे एवं बालुकामय तटीय मैदान के दक्षिण में अर्धशुष्क पठार है जिसे सटीओ कहते हैं। यह ३०००तक ऊँचा है। जैगुआराइब (Jaguaribe) नदी इस राज्य की मुख्य नदी है। यहाँ सिंचाई द्वारा कपास, गन्ना और की खेती की जाती है। खनिजों में केवल नमक एवं रयूटाइल (Rutile) उल्लेखनीय है। पठारी भाग में पशुपालन होता है यहाँ से खाल, मोम, तीसी का तेल, बीन, तरकारी एवं रबर का निर्यात होता है। यहाँ की राजधानी फोटोंलेजा (जनसंख्या ५१४,८१८;१९६०) को सेआरा भी कहते हैं। कामोसिम यहाँ का मुख्य बंदरगाह है। फोर्टोलेजा एवं कामोसिम से रेलमार्ग आंतरिक भागों में गए हुए हैं। सड़कों एवं नौगमनीय नदियों का अभाव है। सोबराल एंव अराकाती अन्य महत्वपूर्ण नगर हैं। सेआरा में व्यापक सिंचाई की योजनाएँ बनी हैं एवं कुछ निर्माणाधीन भी हैं। मत्स्योद्यान का विकास हो रहा है। कुछ ही समय पूर्व ताँबा एवं यूरेनियम के निक्षेपों का पता चला है। सूखा के कारण शुष्क मौसम में बहुत बड़ा संख्या में लोग दूसरे भागों में चले जाते रहे हैं। ब्राजील से दास का उन्मूलन करने वाले राज्यों में सेआरा भी एक था। यह हस्तशिल्व उद्योगों के लिए विख्यात है।श् (राजेंद्र प्रसाद सिंह)