सेंट हेलेंज यह इंग्लैंड की लंकाशिर काउंटी में लिवरपूल के १२ मील उत्तर पूर्व में स्थित संसदीय एवं नगरपालिका काउंटी है। क्षेत्रफल १२.४ वर्ग मील है। १७वीं शताब्दी में कोयले की खदानों की प्राप्ति से इसके आधुनिक रूप का विकास प्रारंभ हुआ और बाद में १७७३ ई. में काँच के कारखाने के कारण इसकी प्रसिद्धि और बढ़ गई। यह संसार के काँच निर्माण के औद्योगिक केंद्रों में से एक है। यहाँ १९५१ ई. में २०००० व्यक्ति इस उद्योग में लगे हुए थे। लौह एवं पीतल की ढलाई तथा साबुन, वस्त्र, मिट्टी के बर्तन एवं पेटेंट दवाओं का निर्माण अन्य महत्वपूर्ण उद्योग हैं। पार नामक स्थान में एक व्यापारिक संस्थान (estate) है। सेंट मेरी गिरजाघर तथा गैंबुल संस्थान दर्शनीय स्थल हैं। गैंबुल संस्थान में एक तकनीकी विद्यालय तथा एक पुस्तकालय है।

सेंट हेलेंज की जनसंख्या १,०८,३४८ (१९६१) है। (राजेंद्र प्रसाद सिंह)