सुलोचना मेघनाद की पतिपरायण, साध्वी स्त्री जिसके विलाप का रामायण में विशद वर्णन है। कहा जाता है, यह स्वयं शेषनाग की कन्या थी। इसी नाम की पत्नी विक्रम के पुत्र माधव की भी थी जिसे आदर्श भार्या कहा जाता है। ((स्व.) रामज्ञा द्विवेदी)