सुरेंद्रनगर, जिला, भारत के गुजरात राज्य में स्थित है। इसके उत्तर में महेसाणा जिला, उत्तर पश्चिम में कच्छ का रन, पश्चिम एवं पश्चिम दक्षिण में राजकोट जिला, दक्षिण में भावनगर जिला, दक्षिण पूर्व तथा पूर्व उत्तर में अहमदाबाद जिला है। इस जिले का क्षेत्रफल १०२,४० वर्ग किमी एवं जनसंख्या ६,६३,२०६ (१९६१) हैं। सुरेंद्रनगर जिले का प्रशासनिक केंद्र है।