सुरथ (क) त्रिगर्त देश का राजा। यह महाभारत के युद्ध में जयद्रथ का अनुगामी था। द्रौपदी हरण के समय इसका नकुल के साथ युद्ध हुआ था और उन्हीं के द्वारा यह मार डाला था।

(ख) एक प्राचीन नरेश जो यम की सभा में रहकर उन्हीं की उपासना किया करता था।श्श् (चंद्रभान पांडेय)