सुरत १. जिला, यह भारत के गुजरात राज्य का जिला है, जिसका क्षेत्रफल १२४३१ वर्ग किमी एवं जनसंख्या २४,५१,६२४ (१९६१) है। इसके उत्तर में भरुच जिला, पश्चिम में अरबसागर तथा दक्षिण एवं पूर्व में महाराष्ट्र राज्य है। जिले की भूमि जलोढ़ मिट्टी से बनी है। ताप्ती एवं किम नदियों के अतिरिक्त कोई दूसरी बड़ी नदी जिले में नहीं है। यहाँ आम, इमली, केला, पीपल और अन्य वृक्ष मिलते हैं। बाघ, चीता, भालू, जंगली सूअर, भेड़िया, लकड़बग्घा, चित्तीदार हरिण और बारहसिंघा यहाँ के अन्य पशु हैं। यहाँ की मुख्य फसल कपास, धान, दलहन एवं मोटा अनाज (ज्वार, मक्का, बाजरा, आदि) हैं। बलसाड़ एवं सुरत प्रमुख व्यापारिक केंद्र हैं। जिले में ९५ सेमी से २०० सेमी तक वर्षा होती है।
२. ���� नगर, स्थिति- २१� १२� उ. अ. तथा ७२� ५०� पू. दे.। यह उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक नगर है और ताप्ती नदी के बाएँ किनारे पर नदी के मुहाने से २२ किमी दूर एवं बंबई से २६० किमी मील उत्तर में रेलमार्ग पर स्थित है। नगर में तंग गलियाँ एवं सुंदर भवन हैं। यह नगर व्यापार एवं निर्माण का केंद्र है। यहाँ सूती वस्त्र की मिलें और कपास को ओटने और उसे गाँठ में बाँधने के कारखाने हैं। धान कूटने के कारखाने तथा कागज, बर्फ एवं साबुन उद्योग हैं। महीन सूती एवं रेशमी वस्त्र यहाँ बुने जाते हैं। रेशमी किमख्वाब, सोने एवं चाँदी का तार, कालीन एवं दरी और चंदन उद्योग भी नगर में हैं। नगर का औसत ६८� सें. एवं वर्षा १०० सेमी. है। मुगलकाल में यह प्रमुख बंदरगाह था। यहाँ की जनसंख्या २,८८,०२६ (१९६१) है। (अजितनारायण मेहरोत्रा)