सुमति १. पुराणों में सुमति नामक अनेक व्यक्तियों के नाम आते हैं।
(क) ये भरत के पुत्र थे जिन्हें ऋषभ के धर्म का अनुगमन करने के कारँ उस धर्मावलंबियों ने देवत्व प्रदान किया था। इनकी रानी वृद्ध सेना थी, तथा पुत्र देवता था (भा. ग. ५,७,३)।
(ख) पुराण प्रसिद्ध राजा सगर की पत्नी थी जिन्होंने महर्षि और्व की कृपा से साठ सहस्र पुत्रों को जन्म दिया था। (चंद्रभान पांडेय)