सुभद्रा कृष्ण की बहिन जो वसुदेव की कन्या और अर्जुन की पत्नी थीं। इनके बड़े भाई बलराम इनका ब्याह दुर्योधन से करना चाहते थे पर कृष्ण के प्रोत्साहन से अर्जुन इन्हें द्वारका से भगा लाए। इनके पुत्र अभिमन्यु महाभारत के प्रसिद्ध योद्धा हैं। पुरी में जगन्नाथ की यात्रा में बलराम तथा सुभद्रा दोनों की मूर्तियाँ भगवान् के साथ-साथ ही रहती हैं। ((स्व.) रामज्ञा द्विवेदी)