सुकेशी १. घनाध्यक्ष कुबेर की सभा की एक अप्सरा। अलकापुरी की अप्सराओं में इसका विशेष स्थान था। इसने महर्षि अष्टावर्क के स्वागत समारोह में कुबेर के सभा भवन में नृत्य किया था (म. भा. सभा. १९-४५)।

२.       श्रीकृष्ण की प्रेयसी जो गांधार राज की कन्या थीं। इन्हें श्रीकृष्ण ने द्वारका में ठहराया था।

(चंद्रभान पांडेय)