सुंदरगढ़ जिला, भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित है। इसके उत्तर में बिहार राज्य, पश्चिम में मध्य प्रदेश राज्य, दक्षिण में संबलपुर, पूर्व में क्योंझरगढ़ तथा पूर्वोत्तर में मयूरभंज जिले हैं। इसका क्षेत्रफल लगभग ९,६०० वर्ग किमी है। सुंदरगढ़ एवं राउरकेला जिले के प्रमुख नगर हैं। सुंदरगढ़ जिले का प्रशासनिक नगर है। (अजितनारायण मेहरोत्रा)