सिकियांग नदी युन्नान की पूर्वी पहाड़ियों से निकलकर पूर्व दिशा की ओर बहती हुई दक्षिणी चीन सागर में जाकर गिरती है। सीकियांग नदी के बेसिन के उत्तरी भाग में स्थित पर्वतमालाओं से अधिकतर इसकी सहायक नदियाँ आकर इससे मिलती हैं। सीकियांग नदी यातायात की दृष्टि से बड़ी उपयोगी है। छोटी-छोटी नार्वे इस नदी से होकर युन्नान के पठार तक पहुँच जाती है। बुचाओ तक तो बड़े-बड़े जहाज भी सुगमतापूर्वक पहुँच जाते हैं। इस नदी का किनारा अयंत उपजाऊ होने के कारण यहाँ पर धान के अतिरिक्त कपास, तंबाकू, दलहन, मसाले, फल, और चाय इत्यादिश् की खेती होती है। अत: अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुओं का निर्यात इसी नदी के द्वारा होता है। सीकियांग नदी के क्षेत्र में जनसंख्या बहुत घनी है। (रामसहाय खरे)