सिहोर (Sehore) १. जिला, यह मध्य प्रदेश में स्थित है जिसका क्षेत्रफल ३,६०० वर्गमील है। इसके उत्तर पूर्व में विदिशा, उत्तर में गुना, उत्तर पश्चिम में राजगढ़, पश्चिम में शाजापुर, पश्चिम दक्षिण में देवास, दक्षिण पूर्व में होशंगाबाद एवं पूर्व में रायसेन जिले हैं।

२. ����� नगर, स्थिति: २३१२उ. अ. तथा ७७पू. दे.। यह नगर उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक नगर है। ब्रिटिश शासनकाल में यह सैनिक छावनी था। नगर सिवान और लोटिया नदियों के संगम पर समुद्र तल से १,७५० फुट की ऊँचाई पर स्थित है।

३. ����� नगर, स्थिति: २१४३उ. अ. तथा ७२�� पू. दे.। यह नगर गुजरात राज्य के भावनगर जिले में भावनगर नगर से १३ मील पश्चिम में स्थित है। नगर का नाम सिंहपुर से बिगड़कर सिहोर हो गया है। यह सुँघनी, चूना, ताँबे और पीतल उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। (अजितनारायण मेहरोत्रा)