सिलहट १. जिला, पूर्वी पाकिस्तान का जिला है जिसका क्षेत्रफल ४,६२१ वर्ग मील है। यह जिला सुर्मा नदी की निचली घाटी में स्थित है। जिले का अधिकांश भाग समतल है। नदियों और अपवाह तंत्र का जाल संपूर्ण जिले में फैला हुआ है। यह सघन कृषि क्षेत्र है। यहाँ औसत वार्षिक वर्षा १५९ इंच है जिसमें से १०० इंच वर्षा जून और अक्टूबर में होती है। धान, अलसी, सरसों एवं गन्ना प्रमुख फसलें हैं। नाव निर्माण, अलवण जलवाले घोंघे से बटन बनाने, चटाई एवं सुगंध बनाने के उद्योग यहाँ है।

२. ����� नगर, स्थिति: २४५३उ. अ. एवं ९१५२पू. दे.। यह उपर्युक्त जिले का प्रशासनिक केंद्र है जो सुर्मा नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। शिलाँग से कछार जाने वाली सड़क इस नगर से होकर गुजरती है। यहाँ की मुख्य संस्थाएँ मुरारीचंद महाविद्यालय, संस्कृत महाविद्यालय तथा कुष्ठ आश्रम हैं। (अजितनारायण मेहरोत्र)