सिरोही १. जिला, यह भारत के राजस्थान राज्य का जिला है जिसका क्षेत्रफल १,९७९ वर्गमील है। पहले यह देशी राज्य था, पर अब जिला है। पहाड़ियों एवं चट्टानी श्रेणियों द्वारा यह जिला खंडित कर दिया गया है। उत्तर पूर्व से दक्षिण की ओर अरावली श्रेणी जिले में फँसी हुई है। दक्षिणी एवं दक्षिणी पूर्वी भाग पहाड़ी है। पश्चिम में बनास जिले की एक मात्र नदी है। जिले का बृहत् भाग जंगलों से ढँका हुआ है। बाघ, भालू, चीता एवं वन्य पशु इन जंगलों में पर्याप्त संख्या में हैं। जिले में अनेक प्राचीन भग्नावशेष हैं। आबू पर औसत वार्षिक वर्षा ६४ इंच होती है जब कि एरिनपुरा में १२-१३ इंच होती है। यहाँ की प्रमुख फसलें मक्का, बाजरा, मूँग, तिल, जौ, गेहूँ, चना और सरसों हैं। यहाँ के जंगलों में शिरीष, आग, बाँस, बड़, पीपल, गूलर, कचनार, फालूदा, सेमल और ढाक है। जिले का प्रमुख उद्योग तलवार, भाला, छुरा एवं चाकुओं के फल बनाना है। सिरोही की तलवार राजपूतों में उतनी ही लोकप्रिय थी जितनी पारसियों एवं तुर्कियों में दमिश्क की तलवार।

२. ����� नगर, स्थिति: २४५३उ. तथा ७२५३पू. दे.। यह नगर आबू रोड स्टेशन से २८ मील उत्तर में स्थित है।

(अजितनारायण मेहरोत्र)