सिरमौर भारत के केंद्रशासित राज्य हिमाचल प्रदेश का दक्षिणी जिला है, जिसकी जनसंख्या १,९७,५५१ (१९६१) तथा क्षेत्रफल २८३६.१३ वर्ग किमी है। जिले में कुछ ९६५ ग्राम तथा २ नगर हैं। पछोड, रैनका, नाहन और पाँटा चार तहसीलें हैं। जिले का मुख्यालय नाहन नगर में है जो सिरमौर का प्रमुख नगर है। नाहन की प्रमुखता एवं महत्व के कारण पहले जिले को 'नाहन' भी कहा जाता था। नाहन अंबाला से ३३ मील उत्तर पूर्व स्थित है। जिले की सीमा उत्तर प्रदेश और पंजाब राज्यों से मिली है। शिमला और मसूरी के मध्य, हिमाचल की निम्न श्रेणियों में, यह जिला स्थित है। उत्तरी सीमा पर स्थित 'चौर' चोटी की ऊँचाई समुद्रतल से लगभग १२,००० फुट है। ब्रिटिश शासनकाल में यह देशी राज्य था। (शंतिलाल कायस्थ)