सिन्हा, लॉर्ड सत्येंद्रप्रसन्न सिन्हा बंगाल के एडवोकेट जनरल थे। वह पहले भारतीय थे जिन्होंने बाइसरॉय की काउंसिल में कानून सदस्य के रूप में प्रवेश करने का सम्मान प्राप्त किया। प्रथम महायुद्ध के पश्चात् श्री सिन्हा को 'लॉर्ड' की उपाधि दी गई तथा वह 'अंडर सेक्रेटरी ऑव स्टेट फॉर इंडिया' के पद पर नियुक्त कर दिए गए। सन् १९२० में लॉर्ड सिन्हा बिहार तथा उड़ीसा के गवर्नर नियुक्त हुए। (मिथिलेश पांडा)