सिएरा लियॉन स्थिति: ९� ०� उ. अ. तथा १२� ०� प. दे.। यह देश पश्चिमी अफ्रीका में स्थित है। यहाँ का दक्षिणी और पश्चिमी भाग चपटा तथा नीचा है और उत्तरी तथा पूर्वी भाग ऊँचा तथा टूटा-फूटा है। यहाँ कहीं-कहीं की जलवायु अस्वास्थ्यकर है। समुद्री किनारे के भाग रहने लायक हैं। यहाँ धान की उपज अधिक होती है जो यहाँ के निवासियों का मुख्य भोजन है। अन्य भोज्य सामग्री में मक्का, बाजरा, मूँगफली तथा नारियल हैं। नारियल का तेल और उसकी बनी वस्तुएँ, कोला, अदरख, कोको, कहवा तथा मिर्च यहाँ से निर्यात किए जाते हैं। यहाँ पर लोहा, हीरा, सोना, प्लैटिनम आदि खनिज पदार्थ मिलते हैं पर अभी इनका व्यापारिक लाभ बहुत कम उठाया गया है। कपड़ा बुनना और चटाई बनाना आदि यहाँ के कुटीर उद्योग हैं। (रामसहाय खरे)