सिंध स्थिति: २८२९से २३३५उ. अ. तथा ६५३०से ७११०पू. दे.। यह क्षेत्र पश्चिमी पाकिस्तान में सिंध नदी की घाटी में स्थित है जो शुष्क तथा वर्षाहीन है। यहाँ की उपज तथा जनसंख्या सिंध नदी के कारण है। इस नदी में सक्खर स्थान पर एक बाँध बनाया गया है, जहाँ से दोनों किनारों पर सिंचाई के लिए नहरें निकाली गई हैं। अत: यहाँ गेहूँ, जौ, कपास, दलहन, धान, तिलहन और ईख की अच्छी फसलें होती हैं। शेष भाग में कहीं-कहीं बाजरा और ज्वार होता है, नहीं तो सर्वत्र निम्न कोटि की घास या कंटीली झाड़ियाँ ही होती हैं, जहाँ लोग ऊँट तथा भेंड़ बकरियाँ चराते हैं। कराँची, हैदराबाद, लरकाना, सक्खर, दादू और नवाबशाह मुख्य नगर हैं। जलवायु यहाँ विषम है। कराँची उत्कृष्ट कोटि का बंदरगाह और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है कुछ काल तक यह पाकिस्तान की राजधानी था। [रामसहाय खरे]