सिंद (Sind) मध्य प्रदेश की नदी। इसकी लंबाई २५० मील है। मध्य प्रदेश में यह उत्तर पूर्व दिशा में बहती है और जगमानपुर के पास उत्तर प्रदेश में प्रविष्ट होती है और यहाँ से १० मील उत्तर में यह यमुना नदी से मिल जाती है। यह विदिशा जिले के नैनवाकस ग्राम में स्थित ताल से निकलती है जो समुद्र दल से १,७८० फुट की ऊँचाई पर स्थित है। पार्वती, नन एवं माहूर इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। इस नदी में वर्षपर्यंत जल रहता है। वर्षा ऋतु में इसमें भयंकर बाढ़ आती है। चट्टानी किनारों के कारण यह नदी सिंचाई के उपयुक्त नहीं है। [अजितनारायण मेहरोत्रा]