सामुएल बाइबिल के दो सामुएल नामक ऐतिहासिक ग्रंथों का प्रधान पात्र। वह एलकाना और अन्ना का पुत्र था। लगभग ११०० ई. पू. यहूदियों के इतिहास में न्यायाधीशों का शासन समाप्त हो रहा था। और फिर राजाओं का काल प्रारंभ हुआ। उस संधिकाल का सर्वाधिक महत्वपूर्ण व्यक्ति सामुएल ही था। नबी, न्यायाधीश, पुरोहित एवं आध्यात्मिक नेता के रूप में सामुएल का वर्णन किया गया है।
सं.ग्रं.-एनसाइक्लोपीडिक डिक्शनरी ऑव दि बाइबिल, न्यूयॉर्क, १९६३। ((फादर) आस्कर बेरे क्रूइसे)