साप्पोरो (Sapporo) स्थिति : ४३° ३५¢ उ. अ. तथा १४१° ३५¢ उ. अ. तथा १४१° २१¢ पू. दे.। जापान के इस नगर की जनसंख्या ५,२३,८३७ (१९६० ई.) है। १८६८ ई. में इस नगर की स्थापना की गई थी। यह ईशीकारी (Ishikari) प्रमेरा तथा यूबारी (Yubari) कोयला क्षेत्र के रेलमार्ग पर स्थित होने के साथ ही ओटारी (Otari) बंदरगाह से भी मिला है। इस नगर के समीप इबीतसू (Ebitsu) नामक स्थान पर जापान का एक प्रमुख कागज का कारखाना भी है। १९१८ ई. में यहाँ राजकीय विश्वविद्यालय स्थापित किया गया। शीतप्रधान जलवायु के कारण यहाँ ऐसा वनस्पति उद्यान स्थापित किया गया है जिसमें अम्लीय पेड़ पौधों को विशेष स्थान प्रदान किया गया है। यहाँ से ११ मील दक्षिण जोसांकी (Josankei) नामक गरम पानी का सोता है। इस कारण यह पर्यटक स्थल बन गया है। (भपेंद्रकांत राय)

श्